हजारीबाग, जनवरी 11 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। रविवार को किसान भवन हज़ारीबाग मे भारतीय किसान संघ का बैठक सह एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बैठक सह कार्यशाला मे हज़ारीबाग जिला कमेटी के पदाधिकारी, प्रखण्ड कमेटी के पदाधिकारी एवं जागरूक किसानों ने भाग लिया। इस बैठक सह कार्यशाला मे हज़ारीबाग के आठ प्रखंड-सदर, दारू, कटकमदाग, कटकमसांडी, बडकागांव, इचाक, चौपारण, बरकठा के पदाधिकारी एवं किसानों ने भाग लिया। इस बैठक मे संघ का विस्तार गांव, प्रखण्ड एवं जिला स्तर पर गठन सह संगठन को मज़बूत करना, किसानों को जागरूक करना एवं किसानों को संघ से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। गांव, प्रखण्ड मे संघ कमेटी का गठन के लिए चार उप समिति का गठन किया गया, जो प्रखंडो मे जाकर कमेटी का गठन करेंगें। इस बैठक के मुख्य अतिथि सर्वजीत , प्रदेश अध्यक्ष,बिहार,विशिष्ट अतिथि ह...