गाज़ियाबाद, जुलाई 11 -- गाजियाबाद। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को नए किसान संगठन की घोषणा हुई। आनंद चौधरी को भारतीय किसान यूनियन (सर छोटू राम) संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। संगठन किसानों का गन्ना भुगतान समेत विभिन्न मांग पूरी कराने के लिए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। राजनगर एक्सटेंशन में आयोजित कार्यक्रम में कई गांव के लोग शामिल हुए। रहीसपुर गांव के आनंद चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुंवर अयूब अली मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता और अजय प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए। सोनवीर सिंह को राष्ट्रीय मुख्य कोषाध्यक्ष, प्रवीण चौधरी और धर्मेंद्र चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। संगठन को ग्राम स्तर, ब्लॉक, तहसील, जिला, मंडल स्तर और प्रदेश स्तर का गठन जल्दी करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने बताया कि किसान, मजदूर और ग्रामीण क्षेत्...