अमरोहा, जनवरी 7 -- नौगांवा सादात। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय सचिव डा. सुमित कुमार नागर के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। संगठन का कहना है कि किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। खाद, बीज, बिजली और डीजल की बढ़ती कीमतों ने खेती को घाटे का सौदा बना दिया है। गन्ना भुगतान में लगातार हो रही देरी तथा फसल बीमा और मुआवजा न मिलने से किसान आर्थिक संकट में हैं। छुट्टा पशुओं से निजात दिलाई जाए। इस दौरान चंद्रपाल सिंह, जयसिंह ,नीरज कुमार, सर्वोत्तम शर्मा,जसवंत सिंह, नरेश सिंह चरन सिंह, अर्जुन सैनी, डा. नरदेव सिंह, ओमकार सिंह,संजय कुमार प्रजापति, सुभाष चंद्र यादव, दीपू चौहान, महेंद्र सिंह, अनन्य सैनी, रवि कुमार चौहान, इरफान खान आदि मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.