सहारनपुर, जनवरी 27 -- भारतीय किसान यूनियन रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक की। बैठक के बाद क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं और जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नागल बस स्टैंड पर फ्लाईओवर न होने के कारण आए दिन गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। अब तक सैकड़ों दुर्घटनाओं में अनेक लोगों की जान जा चुकी है। संगठन ने आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां शीघ्र फ्लाईओवर निर्माण कराए जाने की मांग की। इसके साथ ही भारतीय किसान यूनियन रक्षक ने यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन) कानून का कड़ा विरोध जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...