शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन परिवर्तनवादी ने खिरनीबाग रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। यूनियन ने स्वास्थ्य विभाग में 1.20 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में दोषियों पर कार्रवाई और जिला अस्पताल की सुविधाओं के अभाव को लेकर अपनी मांगें रखीं। किसानों ने अस्पताल में सीएचसी जैसी सुविधाओं की कमी को लेकर पुनः जिला अस्पताल बनाने की मांग की। धरना राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर जिला अध्यक्ष मुकुट बिहारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...