गंगापार, जनवरी 4 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौंधियारा में व्याप्त भ्रष्टाचार और समुचित स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में भारतीय किसान यूनियन (किसान) 11 जनवरी को धरने पर बैठेगा। जानकारी देते हुए राजीव चंदेल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज को दिए गए लिखित ज्ञापन में बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीनें केवल नाम मात्र के लिए लगी हैं। डॉक्टरों पर आरोप है कि वे सरकारी अस्पताल में बैठकर मरीजों को बाहर की दवाएं लिखते हैं, जिससे मरीजों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अस्पताल में न तो दंत चिकित्सक हैं न ही मरीजों को दवाई उपलब्ध हो पा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...