जौनपुर, दिसम्बर 16 -- मछलीशहर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसानों की समस्या को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार संतोष कुमार यादव को सौंपा। वक्ताओं ने मांग उठाई कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर यूरिया सरकारी गोदामों पर उपलब्ध कराई जाए। निजी दुकानदारों की ओर से यूरिया मनमाने मूल्य पर बेचा जा रहा है। इस पर रोक लगाई जाए। गेहूं की सिंचाई के समय नहरों में पानी दिया जाए। नवीन कृषि मंडी मुंगरा बादशाहपुर में बने किसान सेड को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जाए तथा छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा की जाए। किसानों के घरों पर जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर पर रोक लगाई जाए। सेमरी के लेखपाल ने नवीन परती भूमि पर किए गए अवैध कब्जा की जांच कराई जाए और लेखपाल का स्थानान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.