सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- बल्दीराय, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी गुट की मासिक बैठक शुक्रवार को बल्दीराय तहसील परिसर में तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं किसानों की समस्याओं को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरी शंकर पाण्डेय ने किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए संगठन की एकजुटता आवश्यक है। इसके उपरांत किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर 11 सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार बलदीराय अरविन्द कुमार तिवारी को सौंपा गया। मांग पत्र में किसानों की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव राम कृपाल सिंह, जिलाध्यक्ष गौरी शंकर पाण्डेय, तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष बल्दीराय...