गंगापार, नवम्बर 29 -- भाकियू (किसान) का छह सूत्रीय मांगों को लेकर सत्याग्रह बारहवें दिन शनिवार को भी जारी रहा। जल जीवन मिशन- हर घर नल से जल-योजना में भ्रष्टाचार की जांच एवं गरीबों को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाने , दो गांवों की सीमा पर स्थित बैनामा की जमीन पर गरीबों को कब्जा दिलाने सहित अन्य विभिन्न मांगों को लेकर धरना चल रहा है। धरना के 12 वें दिन बारा तहसील के कानूनगो सुभाष त्रिपाठी ने दो गांवों गडरा व टिकरी तालुका कंजासा का सीमांकन कर वहां पत्थर भी गड़वा दिया, लेकिन स्थानीय दबंगों के कारण 25 परिवार अपनी बैनामे की भूमि पर कब्जा नहीं कर पा रहे हैं। भाकियू किसान की मांग पर एसीपी कौंधियारा ने हस्तक्षेप किया। गरीबों को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाने के लिये एसओ घूरपुर ने भी आश्वासन दिया किंतु स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। भारतीय किसान यूनियन (कि...