सुल्तानपुर, जनवरी 27 -- चांदा, संवाददाता। चांदा क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर में आवास लाभार्थियों की पात्रता को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता गुट) ने विकासखंड प्रतापपुर कमैचा के खंड विकास अधिकारी को एक शिकायती ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2019-20 में कराए गए आवास सर्वे पर सवाल उठाए हैं। किसान यूनियन का आरोप है कि सर्वे के दौरान पात्र और अपात्र लाभार्थियों की श्रेणी निर्धारण में गंभीर अनियमितताएं की गईं। संगठन ने ग्राम सभा रामपुर में आवास लाभार्थियों के चयन में पूर्व में हुई कथित धांधली का मुद्दा उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने 11 फरवरी को ब्लॉक परिसर में महापंचायत आयोजित करने की भी घोषणा की है। जिला अध्यक्ष छोटेलाल यादव द्वारा लिखा गया यह ज्ञापन खंड विकास अधि...