शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में शुक्रवार को विकासखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एसडीएम को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। मांगपत्र में ग्राम पंचायत कंजापुरेना के गांव जडौली में श्मशान की जमीन, मनरेगा और ग्राम निधि की जांच कराने, ब्लॉक सिधौली की ग्राम पंचायत लखराऊ के गांव मुड़िया मिश्र में मनरेगा फर्जी हाजिरी की जांच, जारमानो में चारागाह व खलिहान की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग शामिल है। इसके अलावा पात्रों को शौचालय व आवास का लाभ दिलाने, ग्राम पंचायत नाहिल में मंदिर की जमीन से अवैध कब्जा हटाने और गांव खाड़ेपुर की इंद्रावती की जमीन से फर्जी वसीयत निरस्त करने की मांग उठाई गई। धरने के दौरान नारेबाजी की गई। मौके पर रेशमा...