वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी, संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में बुधवार को 38वें स्थापना दिवस पर व्याख्यान हुआ। पं.सुधाकर द्विवेदी की स्मृति में आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता डॉ.कामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि भारतीय कालगणना ही विश्व की अद्वितीय गणितीय संरचना है। पं.सुधाकर द्विवेदी भारतीय परंपरा में प्रथम वास्तविक गणितीय इतिहासकार थे। डॉ.उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने पश्चिमी विचारों के सामने अपना दृढ अस्तित्व धारण करते हुए भारतीय ज्ञान और संस्कृति बचाए रखने की पहल की। पं.सुधाकर द्विवेदी ने ब्रिटिश वैचारिक प्रणाली पर क्षोभ प्रकट करते हुए इतिहास के व्यापक प्रसंगों का विस्तारपूर्वक रोचक विवरण प्रदान किया। अध्यक्षता प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी ने की। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अभिजित ने केंद्र के कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान अलग-अलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.