पलामू, दिसम्बर 2 -- पांकी, प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पांकी अंचल कमेटी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य गेट को करीब एक घंटा जाम किया गया। प्रदर्शन से पहले इमली चौक से रैली निकाल कर भ्रष्ट पदाधिकारी होश में आओ गैरमजरूआ जमीन का रसीद काटना चालू करो जैसे नारा लगाया गया। प्रदर्शन के दरमियान जिला सचिव ने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार एवं बिजोलिया का अड्डा बन गया है। गरीब जनता का कोई काम नहीं हो रहा। रैयती एवं खतियानी जमीन का रसीद भी नहीं कट रहा है। रैली सह प्रदर्शन के माध्यम से कम्युनिस्ट पार्टी आगाह करती कि भ्रष्ट पदाधिकारी एवं अफसर एवं थाना सुधर जाइए वरना जनता सुधार देगी। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता सूर्यपत सिंह ने कहा कि जिस उम्मीद से झारखंड की जनता ने हेमंत सरकार को चुना ...