बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को जिला कमेटी की बैठक हुई। राज्य पर्यवेक्षक प्रभात कुमार पांडेय ने बैठक की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि मजदूर विरोधी नीति को लेकर बैठक में 12 फरवरी को आम हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में रामनरेश पंडित, सकलदेव प्रसाद यादव, सुरेश प्रसाद सिंह, सत्येंद्र कृष्णम, विनोद बिहारी, पवन कुमार, चंदेश्वर चौधरी, सुरेश प्रसाद, दिनेश सिंह, रामनरेश प्रसाद, नावेद साहब उर्फ गुड्डू, श्रवण कुमार यादव, राजेंद्र पंडित, पदार्थ पासवान व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.