नई दिल्ली, फरवरी 20 -- भारत की महिला विश्व कप विजेता टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में खेलने के साथ ही सबसे अधिक मैच खेलने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर बन गईं। हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को भारत के लिए सभी प्रारुपों में अपना 356वां मैच खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। इसी के साथ उन्होंने न्यूजीलैंड की महान सूजी बेट्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। कौर ने 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण करने के बाद से छह टेस्ट मैच, 161 एकदिवसीय और 189 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं। आईसीसी के अनुसार, वह भारत में महिला क्रिकेट क्रांति का एक बड़ा हिस्सा रही हैं और पिछले साल उन्होंने टीम को पहली बार विश्व चैंपियनशिप जिताई। मैच के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा, "हरमन भारत के लिए एक खास खिलाड़ी रही हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.