बिहारशरीफ, अगस्त 30 -- राष्ट्रीय खेल दिवस पर 'हॉकी विद हरमनप्रीत कार्यक्रम का हुआ आयोजन युवा खिलाड़ियों की फरमाइश पर हरमनप्रीत से सुनाया गुरदास मान का गाना फोटो : हॉकी स्टिक-राजगीर खेल परिसर में शनिवार को खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक देते भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। राजगीर खेल परिसर में शनिवार को खेल दिवस के अवसर पर 'हॉकी विद हरमनप्रीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय कप्तान से हॉकी स्टिक पाकर प्रशिक्षु खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। युवा खिलाड़ियों की फरमाइश पर हरमनप्रीत ने गुरदास मान का मशहूर गीत सजना बी नई कदे... सुनाया। बिहार में हॉकी के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसका उद्देश्य था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.