लखनऊ, जून 30 -- अखिल भारतीय उत्तराखंड भारत अपना 17वां स्थापना दिवस 20 जुलाई को मनाएगा। इस संबंध में एक आम बैठक वृंदावन योजना स्थित ज्ञान सरोवर विद्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई। भवान सिंह ने बताया कि सभी जिलों में स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम होंगे। बैठक में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक असवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमंत सिंह गड़िया, आरपी जुयाल, डीडी नरियाल, प्रताप सिंह जंगलिया, पूरन सिंह बिष्ट, बच्चे सिंह डोलिया, जगदीश बुटोला, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र बिष्ट, युवराज सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष नारायण जोशी, महावीर खंतवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...