रांची, नवम्बर 30 -- रांची। भारतीय आदिवासी संगमम की सोमवार से दो दिवसीय बैठक सह कार्यशाला शुरू होगी। आयोजन 1-2 दिसंबर की सुबह 11 बजे से डॉ कामिल बुल्के पथ स्थित एसडीसी सभागार में होगा। अध्यक्ष एम सिमाचलम करेंगे। ये जानकारी संगमम के महासचिव विक्टर कुमार मालतो ने दी। बताया कि इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से जनजाति प्रतिनिधि, झारखंड के अनुसूचित क्षेत्रों से भी मान्यता प्राप्त ग्राम प्रधानगण व बुद्धिजीवी वर्ग शामिल होंगे। जानकारी दी कि प्रसिद्ध शिक्षाविद व पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा के द्वारा भारतीय आदिवासी संगमम की स्थापना की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...