नई दिल्ली, जनवरी 8 -- भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.4 प्रतिशत की वृ्द्धि का अनुमान गोल्डीलॉक्स मोमेंट - भाजपा------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता भाजपा ने वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने के अनुमान को देश के लिए ''गोल्डीलॉक्स मोमेंट'' यानी सुखद संगम करार दिया है। पार्टी प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा है कि यह रफ्तार 2027 में भी बनी रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को लेकर यह आशावादी दृष्टिकोण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुधारों पर जोर, पारदर्शी शासन और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन की प्रतिबद्धता का परिणाम है। अग्रवाल ने कहा है कि गोल्डीलॉक्स मोमेंट उस स्थिति को कहा जाता है जिसमें वृद्धि दर मजबूत रहती है, महंगाई नियंत्रण में होती है, ब्याज दरें अनुकूल होती हैं। यानी यह अर्थव्यवस्था के...