धनबाद, जनवरी 28 -- झरिया, वरीय संवाददाता। विधायक रागिनी सिंह ने झरिया विधान सभा क्षेत्र में सोमवार को कई जगहों पर झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। सबसे पहले कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में झंडोतोलन किया। इसके बाद झरिया कतरास मोड़ स्थित सूर्यदेव सिंह चौक, फुलारीबाग इंदिरा चौक, थाना मोड़ दुर्गा मंदिर के समीप, लोदना मोड़, होरलाडीह, तारा बगान, भालगढ़ा काली मंदिर, बोर्रागढ़ उत्क्रमित विद्यालय, बोर्रागढ़ समेत विभिन्न क्षेत्रों में ध्वजारोहण किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मौके पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि भारत का लहराता तिरंगा हर देशवासी के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाता है। मौके पर कोयलांचलवासियों व देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...