चंदौली, जनवरी 7 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव स्थित भारतमाला प्रोजेक्ट प्लांट में बुधवार की सुबह 35 वर्षीय हाइवा चालक का शव शौचालय में फांसी के फंदे पर लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होने पर सीओ मय फोर्स सहित फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर मौका मुआयना कर मामले की छानबीन करने में जुट गये। वही शव पीएम के लिए भेजकर मृतक के घर बिहार सिवान में घटना से अवगत कराया। बिहार सिवान जिले के घूरघाट गांव निवासी 35 वर्षीय अशोक पांडेय भारतमाला प्रोजेक्ट में हाइव चलाता था। वह विशनपुरा गांव स्थित भारतमाला प्लांट के अंदर बने कमरा में रहता था। बुधवार की सुबह जब अशोक पांडेय नहीं दिखाई दिया तो साथियों ने खोजबीन की। खोजबीन के दौरान प्लांट स्थित शौचायल के कुंडी में लगे फंदे पर लटकता शव मिला। घटना के बाद प्लांट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.