नई दिल्ली, जनवरी 26 -- राजस्थान के बालोतरा जिले में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। सिवाना थाना क्षेत्र में आसोतरा-मूठली गांव के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने पहले एक बोलेरो कैंपर को टक्कर मारी और फिर आगे पैदल चल रहे 6 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयावह थी कि मिनी ट्रक बोलेरो कैंपर, यात्रियों और श्रद्धालुओं को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और अंत में बैरिकेड से टकराकर रुका। हादसा रविवार रात करीब 9 बजे हुआ। हादसे के समय श्रद्धालुओं का एक समूह भारतमाला एक्सप्रेस-वे के किनारे पैदल यात्रा कर रहा था। मृतक और घायल सभी श्रद्धालु जालोर जिले के बागोड़ा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.