सिद्धार्थ, अप्रैल 12 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। भारतभारी नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा, अधिशासी अधिकारी राजन गुप्ता व सभासद गण शामिल हुए। इस दौरान 22 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया। जिसके जरिए नगर में विकास को गति दी जाएगी। चेयरमैन व ईओ ने बताया कि राज्यवित आयोग, 15वां वित्त आयोग, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, सीवरेज एवं जल निकासी, पंडित दिन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना, पंडित दिन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, शहरी क्षेत्रों में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण योजना, नगरीय झील/ तालाब/ पोखरा संरक्षण योजना, दो प्रतिशत स्टाम्प शुल्क योजना, टाउन फण्ड, आकांक्षी नगर योजना, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय आदि योजना में 22 करोड़ का बजट पारित किया गया है। जिसके जरिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.