मुजफफरनगर, मार्च 18 -- प्रदेश की योगी सरकार में रालोद कोटे से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री से वर्ष 2018 में एससी/एसटी एक्ट को लेकर हुए भारतबंद जनांदोलन के दौरान प्रदेश में दलितों पर दर्ज हुए 263 मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ ने उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए जनहित में फैसला लेने का भरोसा दिलाया है। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने मंगलवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि दो अप्रैल 2018 को दलित समाज के भारत बंद जन आंदोलन आह्वान के दौरान दलित समाज के लोगों पर प्रदेश भर में मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन मुकदमों में तमाम लोगों को बेवजह आरोपी बना दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.