गंगापार, नवम्बर 8 -- भारतगंज कस्बे में ट्यूबवेलों से लगातार तार चोरी की वारदातें पुलिस और नगर पंचायत भारतगंज के लिए सिरदर्द बनती जा रही हैं। शुक्रवार की रात फिर से चोरों ने दो ट्यूबवेलों के केबल काटकर उठा ले जाने की घटना को अंजाम दिया। पहली वारदात गारोपुर वार्ड नं 3/10 में हुई, जहां नगर पंचायत द्वारा स्थापित मिनी ट्यूबवेल से चोरों ने केबल काट लिया। शनिवार सुबह जब ट्यूबवेल ऑपरेटर शीला देवी ने बटन दबाया, तो पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई। पता चला कि रात में केबल चोरी हो चुका है। जिससे पूरे मोहल्ले में पानी के लिए अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में नगर पंचायत कर्मी ने आकर दूसरा केबिल लगाया जिससे लोगों को पानी की सप्लाई मिल सकी। दूसरी घटना मो अली रोड स्थित ननकऊ यादव के घर के पास लगे नगर पंचायत के ट्यूबवेल की है, जहां शुक्रवार की रात ही चोरों ने केबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.