गंगापार, अक्टूबर 5 -- कस्बा भारतगंज के इलाकों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। विभागीय लापरवाही के चलते उपभोक्ता जहां बिजली कटौती, मनमाने बिलों, लटकते झूलते तारों से परेशान हैं, वहीं जिम्मेदार अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। पुराना सागर से त्रिमुहानी व समीरा हॉस्पिटल मार्ग तक जगह-जगह तारों की स्थिति बेहद जर्जर है। कई स्थानों पर लोहे के पुराने पोल जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। पूर्व में इन स्थानों पर करंट के चपेट में आने से मवेशियों की मौत भी हो चुकी है। कुछ इलाकों में ट्रांसफॉर्मर खुले में रखे हैं, तो कहीं उन पर घास-फूस उग आई है, जिससे हादसे की आशंका लगातार बनी रहती है। महुवारी खुर्द गांव के प्रधान तस्लीम ने कहा कि बस्ती में लगा 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर दो सप्ताह से जला पड़ा है। विभाग में शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.