गंगापार, जनवरी 11 -- माह-ए-रज्जब की 22वीं तारीख सोमवार को कस्बा भारतगंज में पूरी अकीदत के साथ 'कुंडे का त्योहार' मनाया जाएगा। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में तड़के सुबह से ही फातिहा व नियाज़ व खाने खिलाने का दौर शुरू हो जाएगा। किंवदंती है कि इमाम जाफ़र-ए-सादिक़ की याद में 'कुंडे का त्योहार' की परंपरा चली आ रही है। खस्ता, पूरी, खीर सहित अन्य पारंपरिक व्यंजन मिट्टी के कुंडों में रखकर फातिहा कराई जाती है। हालांकि पूरे माह-ए-रज्जब में फातिहा व नियाज़ का सिलसिला चलता रहता है, लेकिन 22वीं तारीख को इसका विशेष महत्व माना जाता है। इसी कारण रविवार रात से ही कस्बे के घरों में महिलाएं पकवान तैयार करने में जुट गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.