गंगापार, फरवरी 22 -- निर्वाचन संबंधी एसआईआर महाभियान के तहत रविवार को कस्बा भारतगंज के दो बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे, वहीं तीन बूथों पर ताला लटका मिला। कस्बे के सबसे बड़े पोलिंग स्टेशन जनता शिक्षा इंटर कॉलेज के आठों बूथों पर बीएलओ समय से मौजूद रहे। यहां बीएलओ विनोद कुमार, सैफ अली, राममूर्ति, विवेक कुमार, लक्खी बाबू, एहतसाम, पंचम लाल एवं अनुराग ने बताया कि नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फार्म भरे जा रहे हैं। साथ ही एसआईआर नोटिस के तहत लोग आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंच रहे हैं, जिनका सत्यापन कर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। केंद्र पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही और कार्य व्यवस्थित ढंग से चलता रहा। नगर पंचायत कार्यालय स्थित के दो बूथों पर बीएलओ गणेश द्विवेदी व परवेज़ आलम मिले। प्राथमिक विद्यालय भारतगंज प्रथम एवं द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.