नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर 24 फरवरी से फिर से बातचीत शुरू होने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने बताया कि ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी आ सकते हैं। प्रस्तावित व्यापार समझौते के लिए वार्ता जनवरी, 2022 में शुरू हुई थी। 14वें दौर की वार्ता दोनों देशों में आम चुनाव होने कारण नहीं हो पाई थी। इस समझौते का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है। भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2023-24 में बढ़कर 21.34 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 20.36 अरब डॉलर था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.