नई दिल्ली, जून 13 -- भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने गुरुवार को इंट्रा-स्क्वॉड गेम के शुरू होने से पहले एअर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और एक मिनट का मौन भी रखा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन खिलाड़ी मैदान पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे। इस दौरान सभी ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और मौन रखा। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक यात्री विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी निधन हो गया। विमान में सवार यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.