लखनऊ, जून 27 -- लखनऊ। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन एवं उद्योग संवाद की ओर से गोमती नगर रेनेसां होटल में 29 जून को भामाशाह जयंती समारोह में 10 विभूतियों को भामाशाह रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि दानवीर भामाशाह जयंती पर 10 विभूतियों में कानपुर के कृष्ण कुमार अग्रवाल व गोपाल कृष्ण गुप्ता, पटना के पवन जायसवाल,संदीप आहूजा, वफा अब्बास, विशाल नैयर, कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रयागराज के ओंकारनाथ केसरवानी, मथुरा के अनिल अग्रवाल, चित्रकूट के विनोद केसरवानी को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.