मेरठ, सितम्बर 6 -- मेरठ। आठ सितम्बर से भामाशाह पार्क में दिव्य शक्ति संस्था के तत्वावधान में जगतगुरु तुलसीपीठ रामभद्राचार्य की राम कथा को लेकर शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। हालांकि भूमि पूजन को लेकर पुलिस, प्रशासन से विवाद हो गया। पहले भूमि पूजन कराने के लिए पहुंचे संस्था के सदस्यों को प्रशासन की ओर से रोक दिया गया। इस पर संस्था और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा और एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन संस्था के सदस्य भूमि पूजन कराये जाने की बात पर अड़े रहे। बाद में यह तय हुआ कि भूमि पूजन करा लिया जाए। कथा कहां होगी तो यह बाद में तय कर दिया जाएगा। शुक्रवार को दिव्य शक्ति ट्रस्ट की संस्थापिका श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर लाडली सरकार भामाशाह पार्क में भूमि पूजन के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.