अलीगढ़, जून 30 -- अलीगढ़। भामाशाह जयंती के उपलक्ष में सुरेंद्र नगर स्थित श्री महारऊ पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजन हुआ। कार्यक्रम कोल विधायक अनिल पाराशर ने मानव महाजन, मंडल अध्यक्ष जगदीश महाजन व पार्षदों की उपस्थिति में पौधरोपण व एक पौधा मां के नाम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान हवन हुआ। दानवीर भामाशाह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय माहौर वैश्य महासभा पवन गुप्ता ने भामाशाह के इतिहास को बताया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सचिन महाजन, प्रदेश मंत्री कैलाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रदेश महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, प्रदीप गांधी, सोनू महाजन, पूजा, विनोद गुप्ता, योगेश महाजन, लाल बहादुर गुप्ता, नारायण हरि गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, शिव गुप्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...