बरेली, फरवरी 7 -- भाभी से रेप के मामले में फंसे युवक ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। मौके से बरामद सुसाइड नोट में उसने अपने भाई से माफी मांगते हुए घर बिखरने के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। बारादरी के मोहल्ला जगतपुर निवासी 42 वर्षीय युवक रोडवेज पर एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप पर काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। परिवार वालों ने शव उतारने के करीब दो घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मुकदमा लिखाने का लगाया आरोप घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को दो पन्नों का एक स...