पीलीभीत, फरवरी 13 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम गढ़ा पचपेड़ा निवासी वीरेंद्र कौर ने गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 11 फरवरी को दोपहर तीन बजे वह अपनी सास शीतल कौर को देखने गई थी। वहां मौजूद उसके देवर राजवंश सिंह ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। उसको धक्का दे दिया। इससे वह गिर गई। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने किसी तरह घर आकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने घायल महिला का मेडीकल कराकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.