सिद्धार्थ, दिसम्बर 14 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के इंद्री ग्रांट गांव के टोला बक्कस डीह में शनिवार देर शाम एक घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बाइक की चाबी न मिलने से आहत एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार इंद्री ग्रांट गांव निवासी शिवकुमार (28) पुत्र सोमई शनिवार शाम अपनी भाभी से बाइक की चाबी मांग रहा था। किसी कारणवश भाभी ने चाबी देने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर शिवकुमार ने आवेश में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिवारीजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी। घबराए परिवारीजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.