मेरठ, जनवरी 9 -- ब्रह्मपुरी थाने की एक कालोनी निवासी महिला से उसके देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। ससुरालियों से शिकायत की तो सभी ने मारपीट कर फांसी देकर जान लेने का प्रयास किया। एसएसपी डा. विपिन ताडा के आदेश पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता ने बताया कि उसके पति की 27 दिसंबर 2024 को मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से ही सास, ससुर, देवर व देवरानी उसे तथा बेटे को परेशान करने लगे। घर से रुपया लाने को कहा जाता था। 10 दिसंबर 2025 को देवर ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने सास, ससुर से बताया तो उन्होंने भी मारपीट की। उसके गले में दुपट्टा डालकर फांसी पर लटकाने का प्रयास किया। किसी तरह पड़ोसियों ने उसे बचाया। महिला किसी तरह अपनी बुआ के घर आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.