कौशाम्बी, सितम्बर 17 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्याही युवती को दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। आए दिन उससे मारपीट की जाती थी। इतना ही नहीं देवर उसका शारीरिक शोषण करता था। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस ने इस मामले में देवर और ससुर को गिरफ्तार कर बुधवार को चालान कर दिया। सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्याही युवती ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि दहेज के लिए आए दिन ससुराल वाले उसको प्रताड़ित करते थे। दहेज न लाने पर उससे मारपीट की जाती थी। किसी तरह परिजनों के कहने पर वह ससुराल में रहती थी। इसी का फायदा उठाकर उसके देवर ने उसको साथ दुराचार किया। जब वह गर्भवती हो गई तो जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मामले की जानकारी परिजनों को दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.