अमरोहा, अप्रैल 30 -- भाभी से अवैध संबंध के शक में परिजनों द्वारा पीट-पीटकर युवक की हत्या किए जाने के मामले में जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को आदमपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों से घटना की बावत मालूमात की। हालांकि, मृतक के परिजनों से मुलाकात नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार आदमपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक की पत्नी की कई वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। युवक पर दो बच्चे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक युवक का अपने चचेरे भाई की पत्नी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिस पर विवाहिता के परिजनों को शक हो गया। विवाहिता के पति व ससुर ने मिलकर शुक्रवार शाम युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद युवक खेत पर चला गया। शनिवार रात युवक की हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे आदमपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सक ने हॉयर सेंटर रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.