हापुड़, फरवरी 14 -- नगर के अंबेडकर नगर निवासी चंचल ने कोतवाली में तहरीर देकर उल्लेख किया है कि उनकी भाभी पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में चल रही है। समय समय पर घर पर विवाद करती है। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व भाभी ने उनके साथ मारपीट की, विरोध करते हुए घर में एलईडी आदि को तोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि अन्य परिवार के लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...