नई दिल्ली, जून 11 -- पंजाब के मोगा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अमृतसर के सुल्तानविंड गांव से एक दूल्हा अपनी बारात के साथ मोगा पहुंचा, लेकिन वहां न तो दुल्हन मिली और न ही उसका परिवार। इस घटना ने स्थानीय लोगों और बारातियों को हैरान कर दिया। परिवार के मुताबिक, उनके बेटे की शादी मोगा निवासी एक लड़की से तय हुई थी, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ यूके (UK) में रहती है। मंगलवार को करीब 40-45 बाराती और बाजे-गाजे की पूरी तैयारी के साथ दूल्हा मोगा के गली नंबर 5 में उस पते पर पहुंचा, जो दुल्हन के परिवार ने दिया था। दूल्हा और उसका परिवार शादी की खुशी में झूमते हुए वहां पहुंचे, लेकिन वहां न तो कोई शादी की सजावट थी, न ही दुल्हन का परिवार, और न ही कोई ऐसा मकान जो उस पते से मेल खाता हो। बारातियों ने घंटों तक मोहल्ले में दुल्हन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.