बरेली, जनवरी 12 -- बरेली। बारादरी के मोहल्ला आजादनगर की शमा का कहना है कि उनके बेटे शोएब ने सात महीने पहले अलशिफा से लव मैरिज की है। तीन जनवरी को अलशिफा फोन पर किसी लड़के से बात कर रही थी, जिसे उनके नौ वर्षीय बेटे सैफ ने देख लिया। उसने इस बारे में भाई और मां से शिकायत करने को कहा तो अलशिफा ने उसे लात-घूंसों से पीटा और किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसकी अंगुली कट गई। वह शिकायत लेकर अलशिफा के मायके गईं तो उसकी बहन नगमा और भाई की सास यासमीन ने गालीगलौज कर धमकी दी। इस पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...