एटा, जनवरी 4 -- एटा। प्रॉपर्टी डीलर हामिद अली उर्फ पप्पू हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी अब्दुल खालिद को जीआरपी पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस ने कासगंज वाईपास रोड से रविवार सुबह पकड़ा। आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि हामिद अली की हत्या उसकी भाभी ने करवाई थी। मुख्य आरोपी महिला का सगा भाई है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि आठ नवंबर को कोतवाली नगर के मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी हामिद अली उर्फ पप्पू की रेलवे स्टेशन पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सभासद भाई कफील अहमद ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूरे एक महीने बाद नौ दिसंबर को जीआरपी ने हत्याकांड में शामिल एक आरोपी संजय उर्फ पिंपल निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली को पकड़ा था जिससे पिस्टल बरामद की थी। पूछताछ में आरोपी ने अब्दुल खालिद पुत्र अब...