नई दिल्ली, फरवरी 2 -- टीवी का फेमस कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं!' दर्शकों को फेवरेट है। इस शो का फॉर्मेट ही नहीं बल्कि इसके किरदार भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। फिर चाहे वो अंगूरी भाभी हो, तिवारी जी, लड्डू के भईया या फिर सक्सेना जी हो फैंस इन्हें काफी पसंद करते हें। इस शो में सालों बाद फिर से शिल्पा शिंदे, अंगूरी भाभी बनकर लौट रही हैं। ऐसे में हर तरफ अंगूरी भाभी के रोल में शुभांगी अत्रे और शिल्पा शिंदे के बीच तुलना चल रही है। इन सब विवादों के बीच सानंद वर्मा ने शुभांगी और शिल्पा के बीच चल रही तुलना पर अपनी राय दी।सीरियल में लोग किरदारों को देखते हैं सक्सेना जी के रोल से घर-घर में फेमस हुए सानंद वर्मा ने हाल ही में IANS को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान सदानंद ने शो के साथ-साथ शुभांगी अत्रे और शिल्पा शिंदे के बीच चल रही तुलना ...