भदोही, मई 13 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कहासुनी के बाद भाभी को मौत के घाट उतारने वाला देवर सोमवार को जेल रवाना किया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कत्ल में प्रयुक्त चापड़नुमा चाकू भी बरामद करने का दावा किया। सोमवार को मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने मीडिया को दी। बता दें कि थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव में 10 मई की रात किसी बात को लेकर देवर एवं भाभी के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप था कि देवर ने धारदार हथियार से गले पर वार कर दिया था। जिससे महिला पार्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सीएचसी के बाद जिला अस्पताल एवं फिर उसके बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया था। जहां पर इलाज के दौरान रविवार को महिला की मौत हो गई थी। जबकि उनके पति की करीब पांच साल पहले ही मौत हुई थी। वह बेटी एवं अन्य स्वजनों के साथ गांव में ही रहती थीं। अपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.