बहराइच, फरवरी 24 -- तेजवापुर, संवाददाता। भाभी के दुष्कर्म के आरोपों से आहत एक युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। गम्भीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। युवक और परिजनों से रविवार को पुलिस चौकी में इस मामले में पूछताछ हुई पर कोई हल नहीं निकला। बुधवार को युवक का तिलक समारोह था। देहात कोतवाली के बेड़नापुर निवासी 22 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों का आरोप है कि युवक पर उसकी विधवा भाभी द्वारा शादी का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में था। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी को युवक की भाभी ने बेड़नापुर पुलिस चौकी में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत मिलने के बाद चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया था। यवक का बुधवार को तिलक प...