भदोही, जनवरी 8 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भाभी और भाई को मारने-पीटने वाले दो युवकों खिलाफ मुकदमा पुलिस ने मुकदमा कायम किया है। प्रकरण की जांच पुलिस कर रही है। थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौथार गांव में भाई और भाभी तथा बच्चों को मारपीट कर घायल करने का आरोप था। गांव निवासी नीतू देवी ने थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि छह जनवरी को साझे की तराजू से धान तौलने के कारण दो सगे देवर धर्मेद्र एवं गोविंदा मारने-पीटने लगे। बीच करने पहुंचे उनके पति गोपी गौतम की भी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, दो बच्चों को उठाकर फेंक दिया। इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...