कानपुर, फरवरी 7 -- केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में शनिवार दोपहर को बर्रा स्थित पूर्ण चन्द्र विद्या निकेतन स्कूल में भाभी की जगह परीक्षा देने पहुंची आरोपित युवती को बायोमीट्रिक जांच के दौरान पकड़ लिया। युवती सुबह की पाली में खुद की परीक्षा देने आई थी, जबकि दूसरी पाली में भाभी की परीक्षा देने पहुंची थी। बर्रा पुलिस आरोपित युवती से पूछताछ कर रही है। बर्रा स्थित पूर्ण चन्द्र विद्या निकेतन में शनिवार दोपहर को दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हुई। इसी दौरान बायोमीट्रिक मिलान नहीं हुआ। इसकी सूचना स्कूल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को दी। पकड़ी गई युवती ने पूछताछ में अपना नाम कन्नौज के घना पूर्वा लाख निवासी अजब सिंह की पुत्री संध्या बताया। वह अपनी भाभी शिवानी देवी की जगह पर परीक्षा देने केंद्र पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि प्रवेश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.