कानपुर, फरवरी 9 -- बर्रा पुलिस ने भाभी की जगह केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) देते पकड़ी गई युवती और उसके भाई को गिरफ्तार करके सोमवार को जेल भेज दिया। बर्रा स्थित एक केंद्र में बायोमीट्रिक जांच के दौरान शनिवार को युवती पकड़ी गई थी। बर्रा इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित कन्नौज के घनापूर्वा निवासी अजब सिंह की पुत्री संध्या अपनी भाभी शिवानी देवी की जगह पर परीक्षा देने पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि प्रवेश पत्र पर दर्ज विवरण और बायोमीट्रिक रिकार्ड में अंतर था, जिसके बाद उसे परीक्षा कक्ष से बाहर कर दिया था। स्कूल प्रबंधन की सूचना के बाद ही युवती को लेकर पुलिस थाने आ गई थी, जहां पूछताछ में परीक्षा दिलाने पहुंचे भाई आशुतोष सिंह का नाम भी सामने आया था। उसके सूचना देने के बाद मामले आरोपित शिवानी फरार हो गई थी। आरोपितों को कोर्ट ...