गिरडीह, अप्रैल 23 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद पुलिस ने विधवा भाभी के साथ नाजायज़ संबंध बनानेवाले आरोपी देवर अमित मंडल को गिरफ्तार कर बुधवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 59/2025 की धारा 64(ए). बीएनएस से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने पीड़िता के थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर कांड अंकित कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने कहा कि वह गांडेय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली है। वर्ष 2021 में उसकी शादी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद उसने एक पुत्र को जन्म दिया। इस बीच 03 मई वर्ष 2024 में उनके पति चल बसे। वह ससुराल में रह रही थी। बताया कि देवर अमित मंडल उसके साथ ब्याह रचाकर घर संसार बसाने की बात कहकर उसे विश्वास में ले लिया और लगातार उसके साथ यौन शोषण किया। उन्होंने ससु...